Pic Google (प्रतीकात्मक इमेज)
लखीमपुर खीरी. उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी जनपद से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां 3 साल की मासूम का शव गन्ने के खेत में मिला है. लखीमपुर खीरी से दो रेप की घटनाएं अगस्त महीने में आ चुकी है यह घटना 20 दिनों के भीतर रेप के बाद हत्या की तीसरी घटना है. बच्ची के पिता ने बताया कि बच्ची बुधवार से लापता थी. बीते दिन गुरुवार को उसका शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला.
मासूम के पिता ने बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने की बात कहते हुए गांव के ही रहने वाले लेखराम पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते लेखराम ने बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी है. पुलिस द्वारा भी मासूम की हत्या दुष्कर्म के बाद गला दबाकर की जाने की बात की पुष्टि की गई है.
आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए चार टीमें गठित
हालांकि,पहले पुलिस रेप के बाद हत्या किए जाने की बात से इंकार करती रही थी. लेकिन ऑटोप्सी में रेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए चार टीमों का गठन किया गया है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
महीने भर में जिले में रेप के बाद मर्डर की तीसरी वारदात
गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी में इस घटना के पहले भी रेप के बाद हत्या की दो वारदातें हो चुकी हैं. बीते माह अगस्त में 13 साल की किशोरी के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर शव क्षत विक्षत हालत गन्ने के खेत में फेंक दिया था. इसके अलावा एक 17 साल की लड़की स्कॉलर फॉर्म घर आने की बात कहकर घर से निकली थी. उसकी भी कथित तौर पर रेप के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. उसका शव गांव से 200 मीटर की दूरी पर तालाब किनारे पड़ा मिला था.

0 Comments