जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद को है पहली जीत की तलाश

 

।  




IPL 2020 SRH vs DC : मंगलवार, 29 सितम्बर को टूर्नामेंट का मैच नंबर 11 SRH vs DC के बीच आबूधाबी के शेख जायद स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.

अपने पिछले दोनों मुकाबले जीतकर उत्साह से लबरेज दिल्ली कैपिटलस से पार पाना सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आसान नहीं होगा. सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक टूर्नामेंट में खेले दोनों मैच गवां चुकी है. दिल्ली को हराकर जीत का आगाज़ करना चाहेगी. दिल्ली अंकतालिका में शीर्ष पर है, जबकि सनराइजर्स अंतिम पायदान पर है.

सनराइजर्स के लिए पिछले मुकाबले में तीसरे नंबर पर बैटिंग करते हुए  मनीष पांडेय ने सर्वाधिक 50 रन बनाए थे. वार्नर ने 36 और रिद्धिमान साहा ने 31 गेंदों पर 30 रन की धीमी पारी खेली थी जिसके लिए सोशल मीडिया पर साहा की जमकर खिचाई भी हुई थी. इस मुकाबले में सनराइजर्स टीम के फैन्स चाहेंगे की उनकी टीम बेहतर परफॉर्मेंस करके जीत अपनी में डाले.

दूसरी तरफ दिल्ली कि उम्मीदें पृथ्वी शाव पर टिकी होंगी. दिल्ली कैपिटल्स ये मैच जीतकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी. धवन, श्रेयस, हेट मायर और ऋषभ पंत से भी तेजतर्रार इनिंग्स की आस होगी. दूसरी तरह सनराइजर्स भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान और नटराजन के बेहतरीन गेंदबाजी से दिल्ली को सस्ते में समेटना चाहेगी.

संभावित दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

Delhi capitals 

शिखर धवन,पृथ्वी शॉव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, शिरोन हेट मेयर, अक्षर पटेल, मार्कस स्टॉइनिस,आवेश खान, ए नॉर्टज, कागिसो रबादा और अमित मिश्रा.

Sunrisers Hyderabad

डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो,मनीष पांडे, रिद्धिमान साहा, मो नबी, अंकित शर्मा, प्रियम गर्ग, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद और टी नटराजन

Post a Comment

0 Comments