हाथरस की दलित लड़की की गैंगरेप के बाद वीभत्स तरीके से उसकी जीभ काट लेना, आरोपितों द्वारा रीढ़ की हड्डी तोड़ देने के बाद तकरीबन 15 दिन बाद दिल्ली के अस्पताल में पीड़िता ने अंतिम सांस ली. इस दौरान उसके परिवार पर क्या गुजरी होगी इसका अंदाजा हम आप बिल्कुल भी नहीं लगा सकते हैं
21 वीं सदी के डिजिटल इंडिया में इस तरह की घटनाएं कब थमेगी शायद इस बात का किसी के पास भी नहीं होगा क्योंकि, यहां लोग हर घटना को नफा नुकसान के नजरिए से देखते हैं! कोई कितनी की दुखद हमेशा हमारा समाज खेमों में बंटा नज़र आता है!
यहां पर उन चंद लोगो की प्रतिक्रियाएं हम आपके सामने रख रहें हैं जो लोग समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्वों को समझते हुए अपनी बात बेबाकी से रखते हैं.
वरिष्ठ टीवी पत्रकार बृजेश मिश्रा ने लिखा,ये शोक से भरी खबर है। जिसे पढ़कर इंसानियत से भरोसा हिल जाएगा। हाथरस की गुड़िया नहीं रही। गैंगरेप के बाद दलित बिटिया की जुबान काटी गई और भयानक जख्म दिए गए थे। गुड़िया की मौत उत्तर प्रदेश के लिए कलंक है। पुलिस दरिंदों को बचाती रही। 8 दिन लगे थे गैंगरेप धारा लिखने मे। आज शोक दिवस है.
बीएसपी अध्यक्ष व दलित नेता मायावती ने ट्विटर के जरिए यूपी सरकार से मांग करते हुए लिखा, यूपी के हाथरस में गैंगरेप के बाद दलित पीड़िता की आज हुई मौत की खबर अति-दुःखद। सरकार पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता करे व फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर अपराधियों को जल्द सजा सुनिश्चित करे, बीएसपी की यह माँग।
वरिष्ठ पत्रकार रोहणी सिंह ने लिखा,हाथरस में एक दलित बेटी का गैंगरेप हुआ, उसकी जीभ काटी गयी, शरीर पर अनगिनत ज़ख्म दिए गए और मरने के लिए छोड़ दिया गया। पहले पुलिस ने उसे ‘छेड़खानी’ समझा, दबाव बना तो रेप का मुक़दमा दर्ज हुआ, फिर उसे फेक न्यूज भी बताया गया।
आज वो बेटी नहीं रही, यही UP का आज है, बाक़ी सब रामराज है।"
जाने माने कवि, शायर कुमार विश्वास ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि उप्र में मानवता, प्रशासन, नैतिकता, व्यवस्था, क़ानून व पुलिस को अंतिम प्रणाम 👎 गुड़िया जैसी मासूम बेटियों के लिए हमारा समय, हमारा देश शायद बना ही नहीं है ! या हम बेटियाँ डिजर्व ही नहीं करते हैं 😢👎 देखते-देखते पूरा समाज कबीले में बदल रहा है !
प्रियंका गांधी ने लिखा, हाथरस में हैवानियत झेलने वाली दलित बच्ची ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो हफ्ते तक वह अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझती रही।
हाथरस, शाहजहांपुर और गोरखपुर में एक के बाद एक रेप की घटनाओं ने राज्य को हिला दिया है। ..1/2

0 Comments