Pic Google
रायबरेली. उत्तर प्रदेश पुलिस ने बीते रविवार को साप्ताहिक लाकडाउन के दिन एक युवक की पुलिस की पिटाई से बेहटा कला के पूरे बैजू निवासी दलित युवक की मौत हो गई है. वैसे यूपी में इस तरह की घटना कोई नई बात नहीं है लेकिन पुलिस पर आरोप है कि 26 अगस्त को घर से युवक को उठा कर थाने ले गई पुलिस ने रविवार को उसकी जमकर पिटाई की जिसके बाद कस्टडी में ही युवक ने दम तोड़ दिया.युवक की मौत की भनक लगते ही परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया.परिजनों ने कहा कि पुलिस के पीटने से युवक की मौत हुई है.वहीं पुलिस युवक कि मौत का कारण पेट दर्द को बता रही है.
गुस्साई भीड़ ने हाईवे जाम कर की नारेबाजी
मोहित की मौत का सीधा आरोप परिजन पुलिस पर लगा रहें हैं . उनका कहना है कि हिरासत ने लिए जाने के बाद युवक की पुलिस द्वारा कि गई बर्बरतापूर्ण पिटाई में उसकी जान गई है. इसी बीच मोहित की मौत से आहत परिजन और ग्रामीणों ने लालगंगंज कोतवाली पहुंचकर. कोतवाली पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. लेकिन इतने से भी उनका गुस्सा न शांत हुआ कुछ ही देर में गुस्साए परिजन व ग्रामीण राष्ट्रीय राजमार्ग रायबरेली फतेहपुर को जाम करके जमकर प्रदर्शन किया.
मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में पुलिस ने लिया था हिरासत में
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ने कहा कि थाने कि पुलिस मोटरसाइकिल चोरों के गिरोह को पकड़ने के लिए काम कर रही है. इसी दौरान पुलिस ने 10 मोटरसाइकिल जब्त की साथ ही चरी के आरोप में चार को हिरासत में लिया था. चोरी कि इन वारदात में मोहित और उसके भाई का सोनू का भी नाम है. इसी केस में दोनों भाइयों को पुलिस 28 अगस्त को थाने में रखा था. मोहित को पेट में तकलीफ, निमोनिया और बुखार की शिकायत होने पर जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था. तबीयत बिगड़ने के चलते उसकी मौत हो गई.

0 Comments