कोरोनावायरस के कुल मामले 31 लाख 50 हज़ार के पार, 24 घंटों ने 60हज़ार 975 नए केस आए सामने

 

                                                    PIC Google

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं बीते चौबीस घंटों के आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 31लाख 50 को पार कर गई. बीते 24 घंटों में 60 हज़ार 975 नए नए मामले दर्ज किए गए. अब तक इस वैश्विक महामारी से 58 हज़ार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं. तो वहीं, बीते 24 घंटों में कोरोना महामारी से 848 लोग जान गवा चुके हैं.


इस समय देश में कोरोनावायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 7 लाख 3 हजार 348 है. जबकि 24 लाख 4 हजार 585 लोग कोरोना वायरस से उबर चुके हैं.


देश के अंदर बीते 24 घंटों में 9 लाख 25 हजार 383 टेस्ट किए जा चुके हैं. देश में कोरोना से स्वस्थ होने की दर स्वास्थ्य मंत्रालय आंकड़ों के अनुसार 75.92, सक्रिय मामलों की दर 22.24 और क्रोना वायरस से मरने वालों की दर 1.84 है.

उत्तर प्रदेश में  पिछले 24 घंटों में 61 मरीजों ने दम तोड़ा जबकि अब तक कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 सौ 87 हो गई है. प्रदेश में 1  लाख 40 हज़ार 107 कोरोना वायरस से पीड़ित मरीज ठीक हो चुके हैं. जबकि अभी भी 49 हज़ार 288 सक्रिय मामले  हैं.


हरियाणाा के सीएम मनोहर लाल खट्टर COVID- पॉजिटिव



हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ट्वीट करते हुए बताया कि उनका कॉविड कोई टेस्ट किया गया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उन्होंनेेे ट्वीट कर लिखा,मुझे आज नोवल कोरोना वायरस के लिए परीक्षण किया गया था।  मेरी परीक्षण रिपोर्ट सकारात्मक आई है।



 मैं सभी सहकर्मियों और सहयोगियों से अपील करता हूं जो पिछले सप्ताह में मेरे संपर्क में आए और खुद को जांच लिया।  मैं अपने करीबी संपर्कों से तुरंत सख्त संगरोध में जाने का अनुरोध करता हूं।








Post a Comment

0 Comments