केंद्र ने अनलॉक - 4 में 21 सितम्बर से स्कूल खोलने की दी अनुमति, जानिए यूपी में कब खुलेंगे स्कूल

 

हरियाणा और झारखंड  की राज्य सरकारें 21 सितम्बर से स्कूल खोलने की तैयारियों में जुटी हैं.

 वहीं, आंध्र प्रदेश भी 50 प्रतिशत टीचिंग और 50 प्रतिशत नॉन टीचिंग स्टाफ के साथ स्कूलों को दोबारा से शुरू करने की कार्ययोजना बना रही है.

यूपी में स्कूल खुलने को लेकर स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं हुई है. शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बताया कि सरकार 15 सितंबर तक कोरोनावायरस की मांगों को पूरी तरीके से नजर रखेगी.


                                     Pic Google



नई दिल्ली. भारत मौजूदा समय में कोरोना वायरस केस के मामलों अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है. कोरोना वायरस के कारण दिनोंदिन स्थिति बदतर होती जा रही है. पिछले दो-तीन दिनों से लगातार 9 0 हज़ार से अधिक नए कोरोना मामले रोज सामने आ रहें हैं. ऐसी स्थिति में अनलॉक 4 में केंद्र सरकार ने नौवीं क्लास से लेकर 12वीं तक के स्कूलों को खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है.9वीं से 12वीं में पढ़ने वाले बच्चे अपने माता-पिता की लिखित अनुमति लेकर स्कूल जा सकते हैं.

केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद राज्य अपने अपने अनुसार नियम कायदे बनाने में जुट गए हैं. हरियाणा झारखंड सहित कई अन्य राज्य covid के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए स्कूल खोलने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. वहीं कुछ ऐसे भी राज्य है जो अभी भी असमंजस में हैं कि वे स्कूल खोलें या नहीं.

हरियाणा और झारखंड  की सरकारें स्कूल खोलने को तैयार

हरियाणा और झारखंड  की राज्य सरकारें 21 सितम्बर से स्कूल खोलने की तैयारियों में जुटी हैं. वहीं, आंध्र प्रदेश भी 50 प्रतिशत टीचिंग और 50 प्रतिशत नॉन टीचिंग स्टाफ के साथ स्कूलों को दोबारा से शुरू करने की कार्ययोजना बना रही है. बशर्ते छात्र - छत्रार को अपने पैरेंट्स की लिखित अनुमति लेनी आवश्यक होगी.

यूपी में कब खुलेंगे स्कूल स्थिति साफ नहीं

वहीं यूपी में स्कूल खुलने को लेकर स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं हुई है. शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बताया कि सरकार 15 सितंबर तक कोरोनावायरस की मांगों को पूरी तरीके से नजर रखेगी. इसके बाद स्कूल खोलने का फैसला लिया जाएगा.

यूपी में ऑनलाइन माध्यमों से पढ़ाई जारी 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान छात्र-छात्राओं की पढ़ाई ना बाधित हो इसके लिए सरकार ने ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देते हुए 1 से 8 वीं कक्षा के बच्चों के लिए व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जा रही थी. तो वहीं दूसरी ओर 9 और 11 वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को स्वयंप्रभा चैनल और 10 और 12 वीं के छात्र छात्राओं के लिए दूरदर्शन  यूपी चैनल माध्यम से पढ़ाई कराई जा रही थी.

Post a Comment

0 Comments